फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   unknown vechile hitted bike, driver dead

वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
unknown vechile hitted bike, driver dead
मृत

ऊना। गगरेट में बाईंवाला के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शेखर कलोतरा पुत्र सोमनाथ निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। जबकि, घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर जालंधर के कमल बिहार का तेइस वर्षीय शेखर कलोतरा पुत्र सोम नाथ अपने दोस्त लवीश कुमार के साथ द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी

विज्ञापन


में माथा टेकने आ रहा था। उनकी बाइक होशियारपुर-गगरेट सड़क पर बाईंवाला के समीप पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल होने के चलते शेखर ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी लवीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार वाहन चालक को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed