{"_id":"58c047ec4f1c1b6712dc407d","slug":"two-road-accident-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के समीपवर्ती क्षेत्र बसाल व घालूवाल में सड़क हादसे में दो युवती समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा बसाल में पेश आया जहां एक कार का टायर फटने से सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। इसमें दोनों कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो युवतियां भी शामिल भी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजवीर गोयल (47) निवासी भरवाई और नीलम (18) निवासी हरदोई कार में अंब की ओर जा रहे थे। बसाल पहुंचने पर कार का टायर फट गया जिस कारण सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। दूसरी कार में साधु राम (62) निवासी जोह, नीतिका (23) व संतोष रानी (47) निवासी रायपुर मैदान सवार थे। कारों की आपसी टक्कर में सभी पांचों को चोटें पहुंची है। सभी का ऊना अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा घालूवाल के समीप पेश आया जहां दो बाइकों की टक्कर में जगदीश (25) निवासी ईसपुर घायल हो गया है। घायल जगदीश को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन