फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two people under police custudy in crime case

तीन किलो 400 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो धरे

Thu, 22 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Thu, 22 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
two people under police custudy in crime case
crime - फोटो : demo pic

क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद और बाथू में पुलिस में दो अलग-अलग मामलों में 3 किलो 400 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सलामदीन और कादरदीन निवासी गोंदपुर जयचंद के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस ने गोंदपुर जयचंद में नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया, जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने लगा, जिसे पुलिस ने फौरन मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया तथा बाइक के हैंडल के साथ लटके कैरी बैग को चेक करने पर बैग में से दो किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। इस पर आरोपी सलामदीन निवासी गोंदपुर जयचंद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने रात को बाथू के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कादरदीन निवासी गोंदपुर जयचंद सिंगा की ओर से पैदल आ रहा था, जिसके हाथ में एक थैला था। पुलिस ने शक के आधार व्यक्ति के थैले को खोल कर चेक किया तो थैले के अंदर एक पॉलीथिन लिफाफे में एक किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed