फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two injured in road accident

सड़क हादसों में चार घायल, दो गंभीर

Thu, 11 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 11 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident

जिले के संतोषगढ़, बरनोह एवं मलाहत में पेश आए सड़क हादसों में चार लोग बुरी तरह  घायल हो गए हैं। इनमें दो व्यक्तियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरनोह में वीरवार देर शाम पेश आए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। सुरेंद्र निवासी बरनोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बरनोह में एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था कि उसने पैदल जा रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पैदल जा रहा सुजान सिंह निवासी बरनोह घायल हो गया। हालांकि, हादसे में स्कूटी चालक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दोनों घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक्टिवा चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी दुर्घटना में टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर बाइक स्किड होने से गुरदीप निवासी नंगल पंजाब गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे नाजुक हालत मेें पीजीआई रेफर किया गया है। तीसरे हादसे में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मलाहत में स्कूटी स्किड होने से ऊना निवासी ऊषा जख्मी हुई हैं। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed