फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two brother died in road accident

मंदिर से लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 06 Jun 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Updated Mon, 06 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के तहत हरिनगर में कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय किशोरी लाल निवासी नरूंह और 52 वर्षीय तरसेम लाल के रूप में हुई है। दोनों थानाकलां स्थित सिद्ध चानो मंदिर माथा टेककर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलांगड़ पंचायत के नरूंह गांव का निवासी किशोरी लाल अपने भाई तरसेम लाल के साथ थानाकलां स्थित मंदिर में माथा टेकने के बाद स्कूटी पर घर लौट रहे थे। हरिनगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। किशोरी लाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि तरसेम लाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed