फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two bikes clashed, one died

दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, एक की मौत

Tue, 03 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संतोषगढ़(ऊना)
ब्यूरो, अमर उजाला, संतोषगढ़(ऊना) Updated Tue, 03 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के संतोषगढ़-अजौली मार्ग पर सोमवार रात को दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरीक सिंह निवासी पुना जिला ऊना के रूप में हुई है। जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घायल को लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह बाइक पर सवार होकर संतोषगढ़ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बठल के कारखाने के पास अपने गांव की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे अमरीक सिंह बुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य बाइक चालक की पहचान इंद्रजीत निवासी धुग्गे तहसील हरोली जिला के रूप में हुई है। हादसे में इंद्रजीत को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इंद्रजीत के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed