{"_id":"57e68c464f1c1b3076a831c6","slug":"two-accused-arrested-by-police-in-crime-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस क्षेत्र गगरेट के नंगल जरियाला गांव में गगरेट पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने नंगल जरियाला गांव में नाकेबंदी के दौरान दो बाइक सवार युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरीश कुमार निवासी दियोली और दीपक कुमार निवासी दियोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर चरस की खेप लेकर जा रहे थे कि गगरेट पुलिस ने नंगल जरियाला में नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास बाइक के कागजात भी नहीं पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास एक लिफाफे में चरस बरामद की है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन