{"_id":"58600aef4f1c1b8259eeaf84","slug":"truck-bike-collied-one-died-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल हरोली के भदसाली में शनिवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सचिन कुमार (23) निवासी बहड़ाला जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात सचिन कुमार अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर पंडोगा की ओर जा रहा था। भदसाली पेट्रोल पंप के पास बाइक की अचानक एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे में विकास एवं साहिल निवासी कुठार खुर्द गंभीर से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन