फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck accident, three injured

अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलटा, तीन घायल

Tue, 31 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 31 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

घे दा घट्टा में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक कार में सवार दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत चिंतपूर्णी-मुबारिकपुर रोड पर मंगलवार को एक कोयले से लदा ट्रक कुनेरन जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार और बाइक से टकरा कर पलट गया।

विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वीरेंद्र पाल पुत्र रणजीत निवासी भिंडला बंगाणा को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल अंब लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। जबकि ट्रक की चपेट में आई कार में सवार श्वेता और मीना निवासी हरियाणा को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में ट्रक का सहायक चालक जखतीर सिंह बरनाला पंजाब भी घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक नंगल से कुनेरन के लिए जा रहा था, लेकिन चालक भूलवश उसे चिंतपूर्णी मार्ग पर ले गया था जहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। उधर, अंब के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed