{"_id":"57e52c3e4f1c1b462fa82113","slug":"three-people-attacked-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के कोहड़छन्न में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला पर डंडों से हमला बोल दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो पुरुषों तथा एक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत कोहाड़छन्न की महिला सुनीता देवी ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात को उसे तीन लोगों ने जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452, 504, 506 तथा 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन