फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three people arrested in crime case

पौने दो किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
three people arrested in crime case
क्राइम - फोटो : demo

नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाकाबंदी के दौरान अजनौली और बंगाणा में एक किलो 808 ग्राम चरस सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से नशा माफिया में खलबली मच गई है। पुलिस ने दो माह में अब तक 17 मामलों में 22 आरोपियों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एसआईयू टीम ने अपर कोटला कलां लिंक मार्ग की ओर डंगोली में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान अजनौली की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देखकर रुक गया तथा वापस पीछे की ओर भागने लगा। इसे पुलिस ने फौरन काबू करके उसके पीठ पर उठाए बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 710 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान निशान चंद निवासी कुंगड़ तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे मामले में शनिवार रात पुलिस गश्त के दौरान बगंाणा बाजार में मौजूद थी।
विज्ञापन


इसी दौरान लठियाणी से ऊना की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक ने एक दम भागने की कोशिश की। पुलिस ने तलाशी लेने पर 98 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने बाइक चालक आरोपी सचिन कुमार निवासी हटली तहसील बगांणा जिला ऊना एवं अंकुश कुमार निवासी डुमखर तहसील बगंाणा जिला ऊना के विरुद्ध अभियोग अधीन धारा 20 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed