फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three injured in two accidents

दो सड़क हादसों में तीन घायल

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
three injured in two accidents

ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाईवे पर बहडाला एवं अजनोली में पेश आए सड़क हादसों में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यशपाल निवासी बडैहर और कुलवंत निवासी पूबोवाल शुक्रवार रात स्कूटर पर जा रहे थे कि बहडाला पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो अचानक तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। वाहन चालक टक्कर मार मौके से फरार बताया जा रहा है। घायलों को 108 रोगी वाहन ऊना ईएमटी विजय सहित अन्यों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, अजनौली गांव में रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार निवासी हमीरपुर स्कूटर पर घर की ओर लौट रहे थे कि अजनौली रेलवे क्रासिंग के समीप स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक अशोक की बाजू से गुजर गया। हादसे में घायल स्कूटर चालक को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 की मदद से पीजीआई रेफर किया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed