{"_id":"58bd818f4401cdc5e795ae38268c17f9","slug":"thief-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से दानपात्र चोरी, 10 हजार का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से दानपात्र चोरी, 10 हजार का नुकसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक की एक दुकान से दानपात्र चोरी हो गया। इसमें लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। नपं के मुख्य बाजार में स्थित शर्मा स्टूडियो के मालिक देवन शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोलने के बाद कुछ पल के लिए दुकान के पीछे अपने घर गए। वापस आते ही देखा कि दुकान में रखा हुआ डेरा पंडित हरी शाह गौशाला अंबोआ के लिए रखा गया दानपात्र कोई उठा कर ले गया। इसमें लगभग 10 हजार रुपये से भी ऊपर नकदी थी।
देवन शर्मा ने बताया कि चोर का कोई सुराग नहीं लगा और इस बाबत उन्होंने पुलिस चौकी में सूचना दे दी है। काबिलेगौर है कि इससे पहले 15 नवंबर 2015 को एक सुनार की दुकान पर लगभग दो लाख की चोरी शातिरों ने की थी और तीन चोरों के चेहरे भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुए थे, लेकिन पुलिस उन शातिरों को लगभग दो माह बीतने पर भी नहीं पकड़ सकी है।