{"_id":"58c821e04f1c1b6a3732a903","slug":"theift-in-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो दुकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में दो दुकानों में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय और झलेड़ा में शातिरों ने दो दुकानों में लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुईं चोरी की दोनों वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने टायरों के शोरूम का जायजा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी को साथ लगती दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के आदेश दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में अनूप कुमार निवासी तनोह ने बताया कि झलेड़ा में उनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान से 15 लीटर ऑयल, 2 बाल्टी सीआरपी इंजन ऑयल और ग्रीस की बाल्टी लेकर शातिर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, सब्जी मंडी ऊना के समीप पवन ठाकुर की दुकान से लगभग दो लाख रुपये के टायर चोरी हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार रात को दुकान से 8 बड़े टायर चोरी हुए हैं। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।