फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in shop, cash taken away

दुकान में चोरी, सामान सहित नकदी उड़ाई

Sun, 24 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Sun, 24 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
theft in shop, cash taken away
चोरी - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार शातिर चोरों ने पक्का परोह स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर दुकान से नकदी और हजार रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर गए हैं।

विज्ञापन


चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक दुकान मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था, जिससे उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जांच करने पर पाया कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, दस हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी गायब था। इसके अलावा चोर दुकान में रखे बच्चों के कपड़े भी अपने साथ ले गए हैं। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed