{"_id":"57c82d9b4f1c1b82042cb10a","slug":"theft-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा में चोरी करता युवक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाणा में चोरी करता युवक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक से 35 हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान विक्रम सिंह आरओ मक्कर बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक शातिर चोर कपड़े की दुकान में घुस गया। उस समय दुकानदार बाहर नलके से पानी भरने गया था, जैसे ही दुकानदार दुकान की ओर वापस आया तो एक युवक दुकान से बाहर की ओर भागा। दुकानदार को शक होने पर उसने हल्ला मचाया। इस पर स्थानीय दुकानदार भी एकत्रित हो गए और उक्त युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन
दुकानदार सुखविंद्र सिंह ने दुकान में जाकर देखा तो गल्ले से एक हजार पचास रुपये गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ने प्रारंभिक जांच में चोरी की बात कबूल ली है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक के पास 35 हजार की राशि कहां से आई है? इसके अलावा किन-किन चोरियों में उसका हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन