{"_id":"57bb43fa4f1c1b6138d4f391","slug":"theft-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के शिवालिक एवेन्यू में चोरों ने एक रिहायशी मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राखी के चलते वह अपने परिवार सहित अपने बेटे के घर नया नंगल गए हुए थे।
विज्ञापन
जब दो दिन बाद वह वापिस घर आए तो देखा की घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। उधर जांच अधिकारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--