{"_id":"5730ca294f1c1b1616919a75","slug":"theft-at-paratapnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापनगर में घर से नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापनगर में घर से नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Mon, 09 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब के प्रताप नगर में चोर एक घर से दस हजार रुपये तथा दो सौ अमेरिकी डॉलर पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ताला नहीं तोड़ा, बल्कि ताला खोलकर चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक अंब के तहत पड़ते वार्ड 13 प्रतापनगर में सोमवार सुबह उस समय चोरी हो गई, जब मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था और उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी से दस हजार रुपये और दो सौ अमेरिकी डॉलर चुरा लिए।
विज्ञापन
अनिल कंग पुत्र बंसीलाल ने इस संबंध में अंब पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सोमवार सुबह 9 बजे घर से बाहर गया। जब वह 11 बजे घर वापस लौटे तो पाया कि घर का ताला खुला हुआ है। कमरे के अंदर दाखिल होने पर पाया गया कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के अंदर रखे दस हजार रुपये और दो सौ अमेरिकी डॉलर गायब थे। उधर, अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन