{"_id":"58af1bc14f1c1b0511b23629","slug":"student-commited-suicide-in-una-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना कॉलेज की बीएससी छात्रा ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊना कॉलेज की बीएससी छात्रा ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। छात्रा ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को रोजाना की तरह युवती ऊना कॉलेज पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे उसने अज्ञात कारणों से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और बाथरूम में उल्टियां करने लगी।
विज्ञापन
उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसके सहपाठी उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।