{"_id":"57f78f6c4f1c1bcd4026f57e","slug":"scooty-driver-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
ऊना के झलेड़ा में बस के नीचे अाई स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झलेड़ा में हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विनीत जसवाल निवासी पंडोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि, पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पंडोगा निवासी विनीत अपनी स्कूटी पर घर से ऊना की ओर आ रहा था कि झलेड़ा पहुंचने पर बैजनाथ से अंबाला कैंट जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार युवक विनीत बुरी तरह लहूलुहान हो गया और कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे सड़क पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन