{"_id":"587e4e2b4f1c1b665feff94b","slug":"rober-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड से ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉड से ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल ट्रक यूनियन के निकट एक ट्रक चालक पर अज्ञात शातिरों ने लोहे की रॉड से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घायल चालक को राहगीरों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह निवासी नंगल निक्कू सोमवार रात करीब 10 वजे अपने मालिक के ट्रक को उड़ीसा लेकर जाने वाला था कि नंगल ट्रक यूनियन के निकट ट्रक को रोककर उसका साथी कपड़े लेने घर चला गया और वह ट्रक में ही रहा।
विज्ञापन
कुछ ही देर में वहां पहुंचे अज्ञात युवकों ने उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ शुरू कर दी और जब उसने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर भी लाठियों और लोहे की रॉडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका मोबाइल और 40 हजार की नकदी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि कुछ राहगीरों और दुकानदारों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, थाना प्रभारी राजपाल सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन