{"_id":"2d4ba09eac1f9f3cd7891ca82cbc7053","slug":"remand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन माफिया का मुख्य आरोपी रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन माफिया का मुख्य आरोपी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद में वन विभाग की टीम पर हमला करने के वन माफिया गिरोह के मुख्य आरोपी गोंदपुर जयचंद निवासी अली बख्श उर्फ भूंडू को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को रविवार को हरोली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, चार दिन बीत जाने के बाद भी वन अधिकारियों और कर्मचारियों के छीने के गए चार मोबाइल भी अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। गौरतलब है कि वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में अली बख्श के साथ कई लोग शामिल थे। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, लेकिन अभी तक हरोली पुलिस इस मामले में केवल एक ट्रक चालक नंगल कलां निवासी मुश्ताक उर्फ गामा और मुख्य आरोपी अली बख्श को ही दबोच सकी है।
विज्ञापन
वारदात के समय लकड़ी तस्करी रोकने वाले वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार, डिप्टी रेंजर पवन कुमार और फॉरेस्ट गार्ड्स पर रॉडों, लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया था। इनमें से डिप्टी रेंजर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल होने के चलते अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच तेज कर दी है। मुख्य आरोपी को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जिससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। जल्द अन्य आरोपी भी हिरासत में लिए जाएंगे।
विज्ञापन