फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Redimade cloths recovered in Volvo without bill

वोल्वो बस में बिना बिल सामान पकड़ा

Sun, 17 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Redimade cloths recovered in Volvo without bill
बस - फोटो : demo pic

आबकारी और कराधान विभाग ने अपनी नाइट चेकिंग के दौरान मैहतपुर में बिना बिल सामान लाने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया है। नाके के दौरान पकड़े गए सामान के मामले में टीम ने 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को आबकारी कराधान के ईटीओ संजय शर्मा सहित निरीक्षक अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मैहतपुर बैरियर पर मौजूद थे। इसी दौरान आबकारी टीम ने दिल्ली से आ रही एक वोल्वो बस को रोकर चेकिंग की गई, तो बस में भारी मात्रा में रेडिमेड कपड़े आदि सामान बरामद किया गया। जब विभाग ने इसके बारे में व्यापारी से बिल मांगे तो वह उचित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर विभागीय टीम ने सामान जब्त कर व्यापारी को 15 हजार रुपये पेनल्टी डाल दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से विभाग की ओर से रोजाना जिला भर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान विभाग ने बिना बिल के लाखों रुपये का सामान पकड़ा है। इसमें कारोबारियों से रेडिमेड, कलपुर्जे सहित अन्य सामान जब्त किया जा चुका है। सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त डॉ. राजीव डोगरा ने मामले पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला में राजस्व चोरी सहन नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारी वर्ग से कर चोरी रोकने के लिए सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed