{"_id":"56f531f14f1c1b826ef14d24","slug":"quarreling-with-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर पीट डाला गोल गप्पे वाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे मांगने पर पीट डाला गोल गप्पे वाला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 25 Mar 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
गोल गप्पे केे पैसों के लेनदेन को लेकर दो व्यक्तियों ने रेहड़ी वाले की जमकर पिटाई कर डाली। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सीता राम निवासी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बसदेहड़ा में गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने आकर गोल गप्पे के पैसों के लेन-देन को लेकर उससे बहसवाजी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन