{"_id":"572cdca54f1c1b44265cd18a","slug":"poison-eating-one-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर निगलने से युवक की पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 06 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठार खुर्द निवासी एक युवक की जहर खाने से पीजीआई में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने युवक की कथित प्रेमिका के पिता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप जड़े हैं। परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत सौंप युवती के पिता पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कुठार खुर्द गांव के सुमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके बाद नाजुक हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह युवक के परिजन सहित दर्जनों ग्रामीण ऊना थाना पहुंचे। उन्होंने युवक की कथित प्रेमिका के पिता पर युवक को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। युवक के पिता गुरवख्श सिंह ने बताया कि युवक का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। इसका पता युवती के पिता को लग गया। इस पर युवती का पिता आग बबूला हो गया और युवक का पता लगाते हुए ऊना पहुंचकर गाली गलोच कर थप्पड़ जड़ दिया। इस कारण ही उनके बेटे ने जान दे दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन