{"_id":"572b59e44f1c1b155a5cd013","slug":"poision-swallowed-refered","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 05 May 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस अड्डे पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। युवक की पहचान अमरनाथ (19) निवासी कुठार खुर्द के रूप में हुई है। युवक की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अमरनाथ बस स्टैंड के पास एक दुकान करता है। रोजाना की तरह वह दुकान पर आया और वीरवार देर दोपहर युवक ने सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बस अड्डे में ही गिर गया। वहां खड़े युवकों ने इसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने इसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवक ने किन कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाया है, अभी इसका सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में युवक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन