फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ornaments and cash thief from house

घर से लाखों के आभूषण और नकदी साफ

Fri, 29 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 29 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ornaments and cash thief from house
टक्का रोड पर घर में हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का रोड पर स्थित एक रिहायशी मकान में शातिर चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शातिर करीब 40 ग्राम सोने-चांदी के कीमती आभूषणों सहित हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके का जायजा लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है छह साल पहले भी शातिर चोरों ने इसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टक्का रोड निवासी मास्टर हरभजन सिंह मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को चोरों ने उनके घर के कमरे की ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को उनका परिवार सोया हुआ था। इसी दौरान शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब वह सुबह चार बजे उठे तो देखा कि घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। शक होने पर बाहर से देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घर की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और अंदर अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब जांच की तो पाया गया कि घर से करीब 40 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात गायब थे, जिसे देख सभी के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उन्होंने मामले की सूचना अपने पड़ोस में दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। क्षेत्र में सिलसिले वार चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed