{"_id":"57fbcd2e4f1c1bc16028ec9b","slug":"one-pickpocket-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में एक और जेबकतरा दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में एक और जेबकतरा दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो , भरवाईं (ऊना)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेक रहे श्रद्धालुओं की जेबों पर शातिरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना में शातिरों ने लगभग दस हजार की नकदी उड़ा ली। श्रद्धालुओं की शिकायत पर जब सीसीटीवी ऑपरेटर बबलू ने फुटेज खंगाली तो चश्मा पहने एक युवक श्रद्धालुओं की जेबें काटता नजर आया। इसके बाद मेन बाजार में जेबकतरे को पकड़ लिया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बाजार में जेबकतरे की खूब धुनाई की। इसके बाद उसे मंदिर कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लुधियाना से अशोक कुमार अपने परिवार के साथ मां के दरबार में माथा टेकने के लिए लाइन में लगे हुए थे। जेबकतरे ने उनकी जेब से दस हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गया। जब श्रद्धालु को पता चला तो उन्होंने इस बारे में सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध कई श्रद्धालुओं की जेबें काटने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद उसे फौरन होमगार्ड जवानों की मदद से धर दबोच लिया गया। बताया जा रहा श्रद्धालु के चोरी हुए दस हजार रुपये और लाइसेंस युवक का साथी लेकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। गौर है कि रविवार को भी मंदिर में जेबें काटते हुए तीन जेबकतरों को होमगार्डों जवानों ने पकड़ा था। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन