{"_id":"56fd2fc54f1c1bfb22f00190","slug":"one-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी हत्याकांड में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी हत्याकांड में एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट में कारोबारी का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसे वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 26 मार्च की रात गगरेट के शिवबाड़ी मंदिर के पास करियाने की दुकान करने वाले कारोबारी कश्मीर सिंह का गाड़ी समेत अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
कश्मीर सिंह की लाश गगरेट के पास हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ एक खाई में पड़ी मिली थी। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, केस की जांच के दौरान बुधवार को पुलिस टीम जब लोगों से पूछताछ कर रही थी तो कुठेड़ा जसवालां निवासी मनीष कुमार पर पुलिस को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन