फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one arrest in fourtwenty case

धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Mon, 13 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
one arrest in fourtwenty case
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

स्थानीय पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी व्यक्ति को कंागड़ा के ढलियारा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि, मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने कुछ समय पहले एक व्यक्ति को जमीन के नाम पर ठगी करने का प्रयास किया था। आरोपियों ने खरीदार को किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को अपनी बताकर बयाने के तौर पर दो लाख 40 हजार रुपये ले भी ले लिए थे, लेकिन बाद में खरीदार के सामने हकीकत खुल गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दी थी। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने सोमवार को जिला कांगड़ा के ढलियारा से एक अन्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को ढलियारा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed