फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   new married girl suddenly has gone anywhere

नवविवाहिता पांच दिन से लापता

Sat, 30 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 30 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
new married girl suddenly has gone anywhere
क्राइम

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव में एक नवविवाहिता प्रवासी महिला अचानक लापता हो गई है। विवाहित महिला का पिछले पांच दिन से कोई अता-पता नहीं चल पाया है। लापता महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को देते हुए पड़ोस के ही प्रवासी युवक पर उसे भगाने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद लापता प्रवासी महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लापता महिला के पिता ने बताया कि करीब 9 माह पहले बेटी की शादी होशियारपुर में एक प्रवासी युवक से की गई थी। शादी के बाद बेटी होशियारपुर में अपने ससुराल रही और कुछ दिन पहले वापस अपने मायके आ गई। करीब चार दिन पहले विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई। विवाहिता की तलाश के लिए ससुराल सहित अपने सगे संबंधियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने अपने ही पड़ोस में रह रहे एक प्रवासी युवक पर बेटी को भगाने का शक जाहिर किया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि परिजनों की शिकायत के बाद विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed