{"_id":"e8a623d51ddf97211739243b9b6ffbb3","slug":"new-born-thrown-away-in-the-bushes-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा कर झाड़ियों में फेंक दिया नवजात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदा कर झाड़ियों में फेंक दिया नवजात
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, अंब
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अंब के कुठियाड़ी गांव में वीरवार रात को एक सनसनीखेज वारदात के तहत किसी ने नवजात शिशु को डिलिवरी के बाद हाईवे के किनारे फेंक दिया। आरोपी शिशु को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। नवजात शिशु लड़का है जिसे जन्म के साथ ही फेंक दिया गया। शिशु को चिकित्सकों की देख-रेख में ऊना अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय युवक ने रात के समय बच्चे के रोने की आवाज सुनी। इस पर वह घटना स्थल की ओर गया और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को देने के साथ अंब पुलिस को भी दी। अंब पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले के चश्मदीद कुठियाड़ी गांव के मुनीष कुमार के अनुसार, वीरवार रात्रि करीब ढाई बजे वह लघु शंका के लिए उठा तो उसने एक बोलेरो जीप को अपने घर से कुछ दूरी पर रुके देखा। उसमें एक औरत के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इसी बीच जीप अचानक अंब की ओर मुड़ी और चली गई।
विज्ञापन
अभी वह जाकर बिस्तर पर लेटा था कि उसे एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो एक नवजात झाड़ियों में पड़ा था। उसने इसकी सूचना अंब पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस को भी दी। इस पर पुलिस की मौजूदगी में शिशु को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
हालांकि, बच्चा किसने और क्यों फेंका इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचाराधीन शिशु की हालत में सुधार है।
डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपमंडल अंब के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों से जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वीरवार को कितने प्रसव हुए। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।