{"_id":"5779445c4f1c1b75697f9bad","slug":"murder-in-gurudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में सोते समय सेवादार का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे में सोते समय सेवादार का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरदासपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
murder
थाना कलानौर के अधीन पड़ते सीमावर्ती गांव बोहड़ वडाला स्थित गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद में शनिवार की रात बुजुर्ग सेवादार का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को गुरुद्वारा बाबा श्री चंद तपोभूमि बोहड़ वडाला के मुख्य सेवादार बाबा मनी दास ने बताया कि मृतक ओंकार दास (65) निवासी ऊना हिमाचल गांव पंडोरी अठवाल थाना गढ़दीवाल गांव भंडियाल स्थित बाबा श्रीचंद के डेरे पर सेवा करता था। वह करीब 5 वर्ष के बाद शनिवार की शाम को गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद बोहड़ वडाला पहुंचा। रात में ओंकार दास लंगर खाकर बरामदे में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही थोड़ी दूरी पर अन्य सेवादार सो रहे थे। रात में किसी ने ओंकार दास की तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह अन्य सेवादार दलबीर सिंह ने बाबा ओंकार दास का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देखा। इससे वहां हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना थाना कलानौर को दी गई। इसके बाद एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल, एसपी (डी) प्रदीप कुमार और डीएसपी पीएस गिल और थाना कलानौर के एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डॉग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फिंगर प्रिंट टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना की खबर मिलने पर डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी (डी) ने बताया कि पुलिस थाना कलानौर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन