फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Misbehave with doctor in Amb hospital

अंब अस्पताल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Misbehave with doctor in Amb hospital
च‌िक‌ित्‍सक

सिविल अस्पताल अंब में एक मरीज के साथ आए तीमारदारों की ओर से चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। लोगों ने मरीज का उपचार करने के दौरान चिकित्सक के काम में बाधा पहुंचाई, वहीं जमकर हंगामा भी किया। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब साढे़ दस बजे पैर में चोट लगे एक मरीज के साथ आठ-दस लोग सिविल अस्पताल अंब पहुंचे। इसी दौरान रात की ड्यूटी पर अस्पताल में तैनात चिकित्सक एक डिलीवरी केस के मामले में व्यस्त थे, जिसे रेफर किया जाना था। चोट लगे मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने इस दौरान स्टाफ न होने की बात को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया और जब डिलीवरी केस को रेफर करने के बाद डॉक्टर उक्त मरीज को टांके लगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो उन्होंने मरीज को टांके नहीं लगाने दिए।

विज्ञापन


इसी दौरान उन लोगों ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी को भी कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कथित रूप से डॉक्टर को धमकाया कि यदि मरीज को कुछ हुआ तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। लेकिन समझाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को मरीज को टांके लगाने दिए और वहां से चले गए। लेकिन, तीन लोग एक घंटे बाद दोबारा अस्पताल लौट आए और डाक्टर से कहा कि उनमें से एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लग रहा है कि उसे सांप ने काटा है, लेकिन एहतियातन उन्होंने उसको एक इंजेक्शन देकर भेज दिया। इसके बाद वह डॉक्टर से सीएमओ का नंबर मांगने लगे और कथित रूप से बदतमीजी करने लगे। इस दौरान अस्पताल की एक स्टाफ नर्स तथा सफाई कर्मचारी महिला भी मौजूद थे। उक्त डॉक्टर ने इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया है। उधर, इस संबंध में अंब के बीएमओ डा. एसके वर्मा ने कहा कि डाक्टर ने इस संबंध में शिकायत की है। मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed