{"_id":"5717c3684f1c1bc6568b49f0","slug":"labouror-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लालसिंगी में छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पिछले काफी दिनों से ऊना में मजदूरी का काम करता था। बुधवार सुबह रोजाना की तरह लालसिंगी में अपने काम पर गया। छत पर चढ़कर शटरिंग खोल रहा था कि अचानक पैर फिसला और वह नीचे जा गिरा।
हादसे में घायल मजदूर को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन