फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   investigation is going on in teachers case

लमलेहड़ा स्कूल पहुंचे जांच अधिकारी

Sat, 02 Apr 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 02 Apr 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
investigation is going on in teachers case
स्कूल - फोटो : स्कूल

लमलेहड़ा स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर शनिवार को डाइट देहलां के प्राचार्य और मामले के जांच अधिकारी कमलदीप ने जांच की। शनिवार को जांच अधिकारी कमलदीप ने लमलेहड़ा स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्हें दोनों शिक्षकों को मौके पर तलब किया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों की काफी देर तक गहन चर्चा हुई। जांच अधिकारी ने मामले संबंधी सभी तथ्यों को एकत्रित कर इसकी रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिसे जल्द प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों लमलेहड़ा स्कूल के शिक्षक जब अपने स्कूल में थे, तो इसी दौरान बडै़हर स्कूल के शिक्षक भी लमलेहड़ा स्कूल पहुंच गए, जहां उनकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और शिक्षक आपस में गुत्थमगुत्था हो गए।
विज्ञापन


मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर वह स्वयं शनिवार को लमलेहड़ा स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। मामले को लेकर तथ्य और साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं। शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed