{"_id":"577562bf4f1c1b0b7279aa56","slug":"injured-women-died-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के कुठियाड़ी में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में बुधवार को एक स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने के कारण स्कूटी पर दोहती के साथ बैठी वृद्धा विमला देवी पत्नी पोलो राम निवासी ठ्ठल गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया था, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए जिला चिकित्सालय ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। लेकिन, वृद्धा ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन