फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   illigal wood recovered in chingtpurni

पिकअप से खैर के अवैध 25 मोच्छे बरामद

Sat, 11 Mar 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिंतपूर्णी (ऊना)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिंतपूर्णी (ऊना)। Updated Sat, 11 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में अवैध तरीके से हो रहे अवैध कटान को लेकर पुलिस और वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में वन विभाग की सहायता से पुलिस ने चिंतपूर्णी बाईपास के पास एक पिकअप गाड़ी से खैर के अवैध 25 मोच्छे पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव धलवाड़ी से खैर की लकड़ी अवैध तरीके से काटकर कांगड़ा जिला के मोईयन गांव को ले जाई जा रही थी। वन रक्षक सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिंतपूर्णी बाईपास के पास पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पिकअप में खैर के मोच्छे मिले। चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद वन रक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में लदे खैर के अवैध 25 मोच्छे कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने किन्नू के वन रक्षक सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक पवन कुमार निवासी मधवाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed