फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   house on theift

घर से दिनदहाड़े नकदी और आभूषणों चोरी

Tue, 17 Nov 2015 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना) Updated Tue, 17 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
house on theift

उपमंडल अंब के सलोई में चोरों ने दिन के उजाले में ही हजारों रुपये की नकदी और सोने के आभूषणों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों के बढ़ने से लोग डर के साए में जी रहे हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत गांव सलोई में चोर सोमवार दोपहर को मौका पाकर कुलदीप सिंह निवासी सलोई के पुराने मकान में गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की शिकायत करते हुए कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बेटा एक विवाह समारोह में गया हुआ था और वह खेतों में पशुचारा लेने के लिए गया था। घर में उसकी बेटी अकेली थी जोकि कुछ देरी के लिए घर से बाहर गई। जब वह घर वापस आई तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कमरे में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। अंब के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed