{"_id":"57653cac4f1c1b872011bd0f","slug":"goods-captured-without-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल लाखों का सामान पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बिल लाखों का सामान पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बाहरी राज्यों से बिना बिल सामान लाने वाले व्यापारियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार रात को विभागीय टीम ने ऊना बस अड्डे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लाखों रुपये का सामान बिना बिल का पकड़ा। इसमें ज्यादातर सामान कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स, रेडिमेड गारमेंट्स सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए कारोबारियों से करीब 66 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
एईटीओ संजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात को ऊना बस अड्डे के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान कई वाहनों से बिना बिल के कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स, रेडिमेड गारमेंट्स सहित अन्य सामान बरामद किया गया। इन व्यापारियों से विभाग ने 66 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया। उन्होंने बताया कि चेकिंग टीम में गुरचरण सिंह तथा जोगिंद्र पाल भी मौजूद रहे। सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त डा. राजीव डोगरा ने कहा कि बिना बिल सामान लेकर जिला में प्रवेश करने वाले व्यापारियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने व्यापारी वर्ग से कर चोरी रोकने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन