{"_id":"57e964704f1c1bf70a5750ce","slug":"girl-beated-boy-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में छेड़खानी पर युवती ने युवक को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में छेड़खानी पर युवती ने युवक को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
चिंतपूर्णी के निकट सिद्ध चलेहड़ गांव में पंजाब की एक युवती के सब्र का बांध उस समय टूट गया, जब पास बैठे युवक ने उससे छेड़खानी कर डाली। छेड़खानी का शिकार होने पर चलती बस में युवती ने युवक को चांटे रसीद कर दिए और बालों से पकड़कर बस से नीचे उतार दिया। युवती की हिम्मत को देख सब हैरान थे और युवक की इस हरकत से बस में सफर कर रहे लोगों ने भी युवक पर लात घूसों से बरसात कर डाली।
विज्ञापन
वहीं, लड़के ने माफी मांग कर अपनी जान छुड़वाई। जानकारी के मुताबिक पंजाब से युवती अपने परिवार सहित ज्वालाजी मां के दर्शन के लिए जा रहा थी। युवती के साथ बस में एक सीट खाली थी, जिस पर युवक बैठ गया।
विज्ञापन
लेकिन कुछ देर बाद युवक छेड़खानी करने लग पड़ा और फोन नंबर मांगने लगा। सफर बीतता गया, लेकिन लड़के की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। सिद्ध चलेहड़ में चलती बस में लड़की ने युवक को चांटे रसीद कर डाले और लड़की ने युवक को बालों से पकड़ कर बस से उतार दिया। इसके बाद लड़के ने माफी मांग पांव पकड़ कर अपनी जान छुड़वाई। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन