{"_id":"31eeaae4ea5a374ffed31cfedcf23abd","slug":"fire-in-truck-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रक में लगी आग, 20 हजार का गत्ता जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ट्रक में लगी आग, 20 हजार का गत्ता जला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, टाहलीवाल
Updated Tue, 02 Jun 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल(ऊना)। क्षेत्र के बाथड़ी में चलते ट्रक में अचानक आग भड़क गई। जिससे ट्रक में लोड गत्ता जल गया। घटना में लगभग 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया और ट्रक को जलने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी बंगा नवाशहर ट्रक में गत्ते का कबाड़ लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाथड़ी के पास अचानक गत्ते में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। जिस पर लोगों ने फौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल ऊना टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया एवं स्थिति को काबू में किया। दमकल विभाग ऊना के प्रभारी राज सिंह राणा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया तथा स्थिति को काबू में किया गया। उन्होंने बताया कि घटना में लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान होने से बचाया गया है।
विज्ञापन