फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in shop,20 lakh

आग से कपड़े की दुकान राख, 20 लाख का नुकसान

Sun, 19 Mar 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sun, 19 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
fire in shop,20 lakh
आग से लाखों का नुकसान - फोटो : amar ujala

उपमंडल अंब के तहत भैरा में भीषण आग से कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात हुई आग की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


उधर सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भैरा में सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया की शाखा के सामने स्थित ढिल्लों क्लाथ हाउस में शनिवार रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। अंब मार्ग से चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं ने दुकान के निकल रही आग की लपटों देखकर बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर आग की सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के मालिक गुरनाम सिंह ने बताया कि उसने आकर देखा कि दुकान से लपटें उठ रही थीं। मौका पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के आने का समय था, इसलिए नया कपड़ा अभी आया ही था। उन्होंने कहा कि सब कुछ जलकर राख हो गया, कुछ भी नहीं बचा। आग की घटना में बीस लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है। उधर ग्राम पंचायत उपप्रधान गुरदियाल ढिल्लों व स्तोत्थर के पूर्व प्रधान व स्थानीय कारोबारियों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजे की मांग की है। वहीं डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed