{"_id":"5715102a4f1c1bae358b464f","slug":"family-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा-बेटी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बेटा-बेटी गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के पतेहड़ में कार और ट्रक की टक्कर में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, उसके पति और बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार टैरेस में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस बिलासुपर लौट रहा था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 पर पतेहड़ में सोमवार शाम हुए हादसे में 38 वर्षीय महिला सुमन पत्नी अमरजीत निवासी ननग्रां नंगल पंजाब की मौत हो गई। जबकि, उसका पति 44 वर्षीय अमरजीत तथा बेटा 7 वर्षीय दिशांत तथा बेटी 11 वर्षीय सोनाली को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में अमरजीत की 14 वर्षीय बेटी का बाल-बाल बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार अमरजीत बिलासपुर जिले के बरमाणा के समीप अपनी दुकान करता है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन
अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊषा दड़ोच ने बताया कि तीन घायलों को ऊना रेफर किया गया है। अंब ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।