{"_id":"574c2a814f1c1b7c2810968c","slug":"enova-crushed-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने कुचला युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने कुचला युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
Updated Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत बैरियर के समीप एक इनोवा कार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप निवासी बनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवानेे के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बनगढ़ निवासी प्रदीप रविवार देर रात अपने निजी कार्य से मैहतपुर आया हुआ था। इसी दौरान तेजरफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे चल रहे प्रदीप को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन