{"_id":"587e4ec14f1c1b3403effd28","slug":"elegation-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी पर तंग करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी पर तंग करने के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
जिला के एक गांव की महिला ने एक पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी अनुपम शर्मा को शिकायत सौंपी है। महिला ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि उनके पति की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से एक पुलिस कर्मी अन्य कर्मचारियों को लेकर बार-बार उनके घर आ रहा है।
विज्ञापन
वह हर बार उससे इलाके में हो रही चोरियों के संबंध में बात करता है और चोरों का नाम-पता पूछता है। महिला का कहना है कि वह किसी भी चोर को नहीं जानती हैं। इसके बारे में कई बार वह बता चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अश्लील बातें करने लग जाता है। इसके बारे में महिला ने संबंधित पंचायत को भी शिकायत सौंपी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला ने कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन