{"_id":"912ef1f282a5ea9bfcf227473a777b18","slug":"death-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट स्थित एक निजी कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दविंद्र सिंह निवासी बड़ोह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार दविंद्र रोजाना की तरह शनिवार शाम को घर से गगरेट स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी देने गया हुआ था। सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात दविंद्र जब कुर्सी पर बैठा था कि वह अचानक नीचे गिर गया। कंपनी में तैनात अन्य कर्मियों ने दविंद्र को गगरेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगरेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन