फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   death

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 11 Jan 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 11 Jan 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
death
ऊना। क्षेत्र के देहला में पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी नया नंगल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को ऊना अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय रवि कुमार रविवार देर रात अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऊना से वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान देहलां पहुंचने पर अचानक बाइक के आगे बैल आ गया। बैल को बचाने के चक्कर में रवि बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्किड हो गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसको परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed