फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   deadbody recovered from river

स्वां नदी में डूबे युवक का शव मिला

Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला गगरेट (ऊना)
अमर उजाला गगरेट (ऊना) Updated Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के बणे दी हट्टी के समीप स्वां नदी में डूबे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे कड़ी मशक्कत कर मृतक युवक के शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी भारत भूषण के रूप में हुई है। जो हाल ही में पंजाब के फगवाडा में रह रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लगभग छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को निकालने में सफल रही।

विज्ञापन


गौर रहे कि सोमवार देर सायं फगवाडा से सात श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी मंदिर आए थे। बणे दी हट्टी में पहुंचने पर स्वां नदी में युवक नहाने लगे। भारत भूषण स्वां में कूदा तो उसका कुछ अता-पता नहीं चला। उसके साथियों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, उसका कोई सुराग न लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से करीब रात 12 बजे शव स्वां नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के साथियों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed