{"_id":"56fd2cdc4f1c1be826f0016b","slug":"dead-body-found-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबोआ में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबोआ में शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
मृत देह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव अंबोआ में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंबोआ निवासी राज कुमार (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि मामला हत्या है या फिर आत्महत्या, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल, पुलिस ने मामले को लेकर जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक राज कुमार वीरवार देर शाम घर से बिना बताए बाहर चल गया, लेकिन रात को घर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव जंगल में संदिग्ध हालत में फुला वाला तालाब के पास मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। उधर, गगरेट एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन